Profilo di PROMADHYAPRADESH KI AWAZ म...FotoBlogElenchiAltro ![]() | Guida |
|
28 ottobre केंद्रीय पुलिस बलों का विस्तार राज्य पुलिस बलों में अपर्याप्तता का संकेत : श्री पी. चिदंबरमकेंद्रीय पुलिस बलों का विस्तार राज्य पुलिस बलों में अपर्याप्तता का संकेत : श्री पी. चिदंबरम
नई दिल्ली 27 अक्टूबर 09, केंद्रीय गृहमंत्री श्री पी. चिदम्बरम ने कहा है कि केंद्रीय पुलिस बलों का विस्तार राज्यों में राज्य पुलिस बलों की कमी का संकेत है। श्री चिदम्बरम आज नई दिल्ली में गृह मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में बोल रहे थे। बैठक में चर्चा का विषय '' राष्ट्रीय पुलिस अभियान'' था। गृहमंत्री ने बताया कि केंद्रीय अर्ध्द-सैनिक बलों की संख्या आठ लाख है। उन्होंने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि राज्य पुलिस बलों में दोनों ही स्तराें ंपर काफी संख्या में पद खाली पड़े हैं। श्री चिदम्बरम ने कहा कि देश में पुलिस-जनसंख्या अनुपात काफी कम है, जबकि इसे 220 होना चाहिए और यह अंतर अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग है। उन्होंने पुराने उपकरणों तथा प्रशिक्षण की कमी जैसी अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया। गृहमंत्री ने कहा कि राज्य में पुलिस बलों की संख्या में कमी तथा केंद्रीय अर्ध्द-सैनिक बलों पर निर्भरता संघीय ढ़ांचे के लिए अच्छा संकेत नहीं है। राज्य अब परिस्थितियाें की गंभीरता को समझ रहे हैं और पुलिसकर्मियों की भर्ती, प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। श्री चिदम्बरम ने कहा कि देश में लंबे समय सक से पुलिस का नज़रांदाज किया जा रहा है और राज्यों की पुलिस व्यवस्था में तुरंत सुधार की ज़रूरत है।
इस बैठक में राज्यसभा से डॉ0 के. मलईसामी, डॉ0 के. केशव राव, श्री महमूद ए.मदानी, मोहिन्दर सिंह मजीठा, रीशांग किशिंग तथा मोहम्मद अली खान और लोकसभा से डॉ0 थोकचोम मैन्या, डॉ0 मोनाज़ीर हसन, डॉ0 रतन सिंह अजनाला, श्री खगन दास, श्री एस. अलगिरी, श्री डी.बी. चदेंगौडा, श्री योगी आदित्य नाथ, कल्याण बनर्जी, श्री वेणुगोपाल रेड्डी, श्री जे.पी अग्रवाल, श्री शीशराम ओला, इस्माईल हुसैन तथा श्री महाबल मिश्र उपस्थित थे। इस बैठक में गृह राज्यमंत्रियों श्री अजय माकन तथा मुल्लापल्ली रामचंद्रन सहित गृह सचिव, सीमा प्रबंधन सचिव, पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक भी उपस्थित थे
CommentiPer aggiungere un commento, accedi con il tuo Windows Live ID (se utilizzi Hotmail, Messenger o Xbox LIVE possiedi già un Windows Live ID). Accedi Non hai ancora un Windows Live ID? Registrati RiferimentiL'URL di riferimento per questo intervento è: http://bhind.spaces.live.com/blog/cns!D960115431E5C4CD!1721.trak Blog che fanno riferimento a questo intervento
|
|
|