Perfil de PROMADHYAPRADESH KI AWAZ म...FotosBlogListasMás Herramientas Ayuda

Blog


30 julio

मीसा/डीआईआर के अधीन निरूद्व रहे व्यक्तियों के आवेदन आमंत्रित

मीसा/डीआईआर के अधीन निरूद्व रहे व्यक्तियों के आवेदन आमंत्रित

पन्ना 29 जुलाई 08- राजनैतिक या सामाजिक कारणों से मीसा/डी0आई0आर0 के अधीन निरूद्व रहे मध्यप्रदेश के मूल निवासियों से 31 जुलाई 08 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। ऐसे आवेदकों को मीसा/डी0आई0आर0 के अधीन राजनैतिक एवं सामाजिक कारणों से निरूद्व रहने का पुलिस अधीक्षक/जेल अधीक्षक आदि से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर आवेदन-पत्र के साथ संलग्न करना होगा। गौरतलब है कि ऐसा व्यक्ति, जो एक माह से अधिक एवं छ: माह से कम निरूद्व रहा हैं, उसे 3000 रूपये प्रतिमाह एवं छ: महीने एवं अधिक अवधि वाले व्यक्ति को 6000 रूपये प्रतिमाह सम्मान निधि पाने की पात्रता होगी। यह निधि दिवंगत मीसा/डी0आई0आर0 निरूद्व व्यक्ति की पत्नी या पति को आधी राशि पाने की पात्रता होगी। आवेदन फार्म एवं विस्तृत जानकारी कार्यालय कलेक्टर पन्ना स्टेनो शाखा से प्राप्त की जा सकती है।       

 

सहायक ग्रेड-3 के योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 9 अगस्त को सतना में

सहायक ग्रेड-3 के योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 9 अगस्त को सतना में

पन्ना 29 जुलाई- जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 के पदों की मुख्य परीक्षा में साक्षात्कार हेतु योग्य पाए गए उम्मीदवारों का जिला न्यायालय सतना में साक्षात्कार 9 अगस्त 08 को प्रात: 10.30 बजे से रखा गया है। योग्य उम्मीदवारो ंकी सूची उच्च न्यायालय की बेबसाइट पर और जिला न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है।

 

सहायक ग्रेड-3 के योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 9 अगस्त को सतना में

सहायक ग्रेड-3 के योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 9 अगस्त को सतना में

पन्ना 29 जुलाई- जिला न्यायालयों में सहायक ग्रेड-3 के पदों की मुख्य परीक्षा में साक्षात्कार हेतु योग्य पाए गए उम्मीदवारों का जिला न्यायालय सतना में साक्षात्कार 9 अगस्त 08 को प्रात: 10.30 बजे से रखा गया है। योग्य उम्मीदवारो ंकी सूची उच्च न्यायालय की बेबसाइट पर और जिला न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर देखी जा सकती है।

 

महिला पालीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश 31 जुलाई तक

महिला पालीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश 31 जुलाई तक

पन्ना 29 जुलाई- शासकीय महिला पालीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में संचालित पाठयक्रम एम00एम0 मार्डन आफिस मैनेजमेंट में प्रवेश की पात्र महिला उम्मीदवार जो हायर सेकेण्डरी 102 उत्तीर्ण हो वे 31 जुलाई 08 तक आवेदन कर सकती है।

 

25 julio

महिला पालीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई

महिला पालीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई

------------------------------------

पन्ना 24 जुलाई- शासकीय महिला पालीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में संचालित पाठयक्रम एम00एम0 मार्डन आफिस मैनेजमेंट में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 31 जुलाई 2008 कर दी गई है। इस पाठयक्रम में प्रवेश की पात्र महिला उम्मीदवार जो हायर सेकेण्डरी 102 उत्तीर्ण हो वे 31 जुलाई 08 तक आवेदन कर सकती है।

 

स्वेच्छानुदान मद से 8 जरूरतमंदों को 1.83 लाख रूपये मंजूर

स्वेच्छानुदान मद से 8 जरूरतमंदों को 1.83 लाख रूपये मंजूर

--------------------

पन्ना 24 जुलाई 08- जिले के आठ जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वेच्छानुदान मद से कुल एक लाख 83 हजार रूपये की सहायतानुदान राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से गुनौर तहसील के ग्राम सुगरहा निवासी श्रीमती शोभा दुबे को कैंसर उपचार हेतु 30 हजार रूपये, पवई तहसील के ग्राम मिलौनीगंज निवासी निशा जैन को कैंसर उपचार हेतु 50 हजार रूपये, ग्राम गढीकरहिया निवासी हीराबाई को उपचार हेतु 10 हजार रूपये, ग्राम कृष्णगढ के श्रीनिवास तिवारी को उपचार हेतु 10 हजार रूपये, वार्ड नं0 10 झंडा बाजार पवई के राम किशोर पाठक को पुत्र के मानसिक रोग उपचार हेतु 8 हजार रूपये, शाहनगर तहसील के ग्राम भजिया निवासी राजेन्द्र सिंह को उपचार हेतु 10 हजार रूपये, पन्ना तहसी के आगरा मोहल्ला निवासी मुकेश शाहू को मानसिक रोग उपचार हेतु 10 हजार रूपये तथा ग्राम पंचायत बडागांव पन्ना निवासी रज्जू राजा को हृदय बाल्व के उपचार हेतु 55 हजार रूपये की सहायतानुदान राशि मंजूर की है।          

जिले में अब तक 493.9 मि0मी0 औसत वर्षा

जिले में अब तक 493.9 मि0मी0 औसत वर्षा

---------------------

पन्ना 24 जुलाई 08- जिले में इस वर्ष अब तक 493.9 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में सर्वाधिक 613.5 मि0मी0 वर्षा पन्ना में और सबसे कम 320.9 मि0मी0 वर्षा अजयगढ में रिकार्ड की गई है।

       जिले में अब तक अंकित हुई वर्षा में पन्ना में 613.5 मि0मी0, गुनौर में 556 मि0मी0, पवई में 534 मि0मी0, शाहनगर में 445.2 मि0मी0 एवं अजयगढ में 320.9 मि0मी0 रिकार्ड की गई वर्षा शामिल है।            

 

अमानगंज में रोजगार मेला आज

अमानगंज में रोजगार मेला आज

-------------------

पन्ना 24 जुलाई 08- जिले में बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने हेतु 25 जुलाई 08 को प्रात: 8 बजे से अमानगंज में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में नाहर स्पिनिंग मण्डीदीप धागा एवं कपडा निर्माण कंपनी, एस0आर0एफ0टी0टी0बी0जी0 मालनपुर भिण्ड टायर निर्माण कंपनी, अनन्त धागा एवं कपडा निर्माण कंपनी, वर्धमान यारन मण्डीदीप रायसेन धागा एवं कपडा निर्माण कंपनी, वर्धमान फेब्रिक बुधनी धागा एवं कपडा निर्माण कंपनी, सुरक्षा गु्रप आफ मुम्बई सिक्युरिटी गार्ड एवं प्लेसमेंट, ग्लोबल एकेडमी भोपाल सिक्योरिटी गार्ड एवं प्लेसमेंट तथा डी0सी0एम0 हिसार धागा एवं कपडा निर्माण कंपनी द्वारा बेरोजगार युवकों का चयन कर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें कक्षा 5 वीं, 8 वी, 10 एवं वीं, 12 वीं उत्तीर्ण एवं 18 से 40 वर्ष आयु तक के बेरोजगार भाग ले सकते हैं।

       मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री नागेन्द्र मिश्र ने बताया कि ये कंपनियां् प्रशिक्षण के दौरान सामान्यत: 2200 रूपये प्रशिक्षु राशि प्रदान करेंगी तथा प्रशिक्षण के उपरांत बेरोजगारों को नियमित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। इस रोजगार मेले में शामिल होने हेतु योग्यता रखने वाले बेरोजगार स्वंय के व्यय पर अंकसूची एवं आयु प्रमाण पत्र सहित अमानगंज स्टेडियम में प्रात: 8 बजे से पंजीयन करा लें।

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अमानगंज आएंगे

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज अमानगंज आएंगे

पन्ना 24 जुलाई 08- प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 25 जुलाई 08 को जिले के अमानगंज आएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

       मुख्यमंत्री श्री चौहान 25 जुलाई 2008 को प्रात: 11 बजे हैलीकाप्टर से अमानगंज आएंगे, जहां विकास सम्मेलन में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान अमानगंज से इसी दिन हैलीकाप्टर द्वारा दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

विकास सम्मेलन 25 जुलाई को अमानगंज में

विकास सम्मेलन 25 जुलाई को अमानगंज में

----------------------

पन्ना 24 जुलाई- नगर पंचायत अमानगंज में विकास सम्मेलन का आयोजन 25 जुलाई 2008 को किया गया है। विकास सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान होंगे।

 

जिले के प्रभारी मंत्री आज अमानगंज आएंगे

जिले के प्रभारी मंत्री आज अमानगंज आएंगे

----------------------

पन्ना 24 जुलाई 08- लोक निर्माण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी 25 जुलाई 2008 को प्रात: 9.30 बजे भोपाल से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11 बजे अमानगंज आएंगे। श्री कबीरपंथी मुख्यमंत्री के आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद दोपहर 12.30 बजे हेलीकाप्टर से दमोह के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

अमानगंज में 25 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

अमानगंज में 25 जुलाई को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

--------------

पन्ना 24 जुलाई- जिले के अमानगंज में स्टेडियम ग्राउण्ड में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 25 जुलाई 08 को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं हितग्राही स्वास्थ्य मूलक योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

 

23 julio

जिले में अब तक 483.6 मि0मी0 औसत वर्षा

जिले में अब तक 483.6 मि0मी0 औसत वर्षा 

---------------------

पन्ना 22 जुलाई 08- जिले में इस वर्ष अब तक 483.6 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 193.1 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

       अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर अंकित हुए वर्षा के आंकडों में अब तक पन्ना में 603.5 मि0मी0, गुनौर में 517.8 मि0मी0, पवई में 534 मि0मी0, शाहनगर में 445.2 मि0मी0 एवं अजयगढ में 317.7 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है।

वन निवासी अधिनियम अंतर्गत दावे/आपत्ति पर कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों को कलेक्टर के निर्देश

वन निवासी अधिनियम अंतर्गत दावे/आपत्ति पर कार्यवाही करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों को कलेक्टर के निर्देश 

पन्ना 22 जुलाई 08- अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी वन अधिकारों की मान्यता वन अधिनियम 2006 एवं नियम 2008 के अंतर्गत दावे/आपत्ति एवं साक्ष्य आदि पर कार्यवाही पूर्ण करने हेतु कलेक्टर श्री एम0 सेलवेन्द्रन ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पन्ना, अजयगढ, गुनौर, पवई एवं शाहनगर को निर्देश दिए है।

    कलेक्टर ने अपने निर्देशों में कहा है कि जहां दावे की भूमि के वनभूमि या राजस्व भूमि होने का विवाद हो वहां संबंधित को दावा करने हेतु बताना चाहिए तथा अधिनियम/नियम के अनुसार उसका सत्यापन और अन्य कार्रवाई कर उपखण्ड/जिला स्तर समिति को भेजना चाहिए। उपखण्ड स्तरीय समिति को एक-दो ग्राम पंचायतों में जमीन कठिनाईयां समझने और वन अधिकार समितियों/ग्राम सभाओं को उचित सलाह, सत्यापन/संकल्प प्रक्रिया में उपलब्ध कराने हेतु उपखण्ड स्तरीय समिति को स्वंय दौरा कर सभी दावों का समक्ष में सत्यापन कराने एवं ग्रामसभा की बैठक में संकल्प कराने की पहल करनी चाहिए। खण्ड स्तरीय समिति में परियोजना अधिकारी आदिवासी विकास लघु परियोजना पवई सचिव हैं, उनकों अपने स्तर से आवश्यक दायित्व दिया जाकर कार्रवाई पूर्ण कराई जाए। कलेक्टर ने सतत मानीटरिंग कर समय पर कार्रवाई कराने एवं खण्ड स्तर की समस्त कार्रवाई पूर्ण करने एवं प्रगति से सप्ताह के अंत तक अवगत कराने तथा किसी भी प्रकार की समस्या हो तो दूरभाष पर संपर्क कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश भी दिए हैं।

 

खदान मालिकों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर 125 खदानें बंद करने के निर्देश

खदान मालिकों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर 125 खदानें बंद करने के निर्देश

पन्ना 22 जुलाई- उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा जनहित में दायर याचिका में पारित आदेशानुसार जिले के 125 खदान मालिकों द्वारा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने के कारण कलेक्टर श्री एम0 सेलवेन्द्रन ने उक्त स्वीकृत खदानों की निकासी तत्काल प्रभाव से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने तक के लिए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए बंद करने के निर्देश जारी किए है।

      इनमें पवई तहसील की फर्शी पत्थर खदान जो पट्टाधारी धु्रवकुमार को कुठरहिया, राजेन्द्र कुमार पटेल को झाझर, गन्धर्व सिंह को इटौरा, श्यामलाल अहिरवार को तालगांव, नरेन्द्र सिंह को बछौन, बल्दुआ चौधरी को बछौन, प्रेमनारायण पाण्डेय को घुटेही, गोबिन्द सिंह को ककरीकछार, चुन्नीलाल पटेल को सिंगडा, गिरधारी आदिवासी को कुठरहिया, खडिया गौड को तालगांव, सुखदेव सिंह को बछौन, प्रताप गौड को कुठरहिया, रमेश कुमार कटेहा को कोठी, राजाराम आदिवासी को तालगांव, जीवनलाल सिद्वार्थ को बछौन, रामगोपाल जैसवानी को चौपरा, रमाकान्त गौतम को चौपरा, कल्लू शाह को कुठरहिया, हाकम आदिवासी को जैतुपूरा, मदनमोहन शर्मा को इटांय, लक्ष्मण प्रसाद पाठक को कोडा, सहकारी समिति को कुठरहिया, तीरथ प्रसाद लोधी को जैतूपुरा, मजदूर संघ को सोनई, पुष्पलता सिंह को बछौन, हरप्रीत सिंह को सिंगडा, राजेन्द्र कुमार जैन को सोनई, नीरज प्रताप सिंह को सिंगडा, राजकिशोर शर्मा को जनपुरा, पुरूषोत्तम पाण्डेय को कुठरहिया, आदिवासी सहकारी समिति को कैमुरिया, पुष्पेन्द्र सिंह को कैमुरिया, शिवपाल सिंह को कैमुरिया, कुसुम त्रिपाठी को नारदपुर, राजेन्द्र मिश्रा को गनयारी, सह0समिति को मोहडिया, दयाराम लुहार को कुटमी बन्डोरा, अंजू सिंह को टाई, हाकम सिंह को कैमुरिया, लालबहादुर सिंह को जैतूपुरा, अजय मसुरहा को इटांय, शैलेश नगायच को टाई, रामूदुबे को टिकरिया, ओमप्रकाश गर्ग को जैतूपुरा, संजय लटौरिया को मोहडिया, देवेन्द्र सिंह को गनयारी, कृष्ण प्रताप सिंह को कोठी, अश्विनी विल्टंक को देवरा, विद्याबाई को बीजादह खिलसारी, लखुआ अहिरवार को कुटमी, संतोष नामदेव को बीजादह खिलसारी, बालगोबिन्द कोरी को कुटमी, रामकुमार को जैतूपुरा, मदनमोहन पाण्डेय को जैतूपुरा, विश्वनाथ सिंह को टाई, पुन्नू आदिवासी को टिकरिया, राम प्रताप चौरसिया को कढना, चांद मोहम्मद को बछौन, शैलेश नगायच को टाई, शशिकिरण सिंह को ककरी कछार, उदयभान सिंह को जैतूपुरा, अजयदेव बुन्देला को कैमुरिया, धर्मेन्द्र पाल सिंह को ककरीकछार, भगवानदान को देवरी, शंकर आदिवासी को तालगांव, सुनील कुमार पाण्डेय को जनपुरा, मोहन आदिवासी को तालगांव, देवेन्द्र सिंह को कुटमी, मोहनदेवी को जैतूपुरा, कु0 संयोगिता पाण्डेय को घुटेही, रघुवीर सिंह को झाझर, सुरेन्द्र सिंह को नारदपुर, नीलेश पाण्डेय को घुटेही, राम मनोहर गौड को कोडा में स्वीकृत खदान शामिल है।

        इसी प्रकार पन्ना तहसील में उमा पाठक को पन्ना, बृजमोहन सिंह को सिलधरा, रूपेश कुमार मोदी को मनोर, गीता पाण्डेय को रानीपुर, इन्द्रपाल शिवहरे को पाठा, बिहारी गौड को पन्ना, श्रमिक मजदूर सोसायटी को रानीपुर, उपेन्द्र प्रताप सिंह को रहुनिया, उदयशंकर श्रीवास्तव को रानीपुर, राघवेन्द्र बहादुर सिंह को जरूआपुर, कुसुम गौड को खजरी श्रीकांत दीक्षित को जनकपुर, पन्ना एवं जमुनहाई, ओमप्रकाश पाठक को रक्सेहा, आसुतोष सिंह को पन्ना, महेन्द्र सिंह को पन्ना, राजकुमारी सिंह को पन्ना, सुरेश कुमार शुक्ला को पन्ना, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता को दहलानचौकी, धमेन्द्र प्रताप सिह को पनारी, आशीष कुमार को सरकोहा, धर्मदास कुशवाहा को दहलानचौकी, नरेश पाठक, भूपेन्द्र सिंह, मानवेन्द्र सिंह को दहलान चौकी, बाला प्रसाद गडरिया को रहुनिया, राजेन्द्र सिंह को पाठा, केशव प्रताप सिंह को पत्थरा, सलीम खां को दहलानचौकी, मार्तण्ड सिंह को मकरीकुडार, गुनौर तहसील में पुष्पराज सिंह को बिल्हा, परवेज सिद्दीकी को श्यामरडाडा, कृष्णकुमारी सिंह को बरौहा, नरेन्द्र बागरी को झरकुआ, अमोद कुमार पाठक को सिली, अन्जू चौरहा को बरौंहा, मरिया गौड को रजपुरा, दिनेश खरे को महेबा, सुशील कुमार त्रिपाठी को बिल्घाडी, सप्तैया, रविन्द्र प्रताप सिंह को बरोंहा, उपेन्द्र प्रताप सिंह को बरोंहा, शाहनगर तहसील में कृष्णकुमार परौहा को धौना, नरेन्द्र सिंह को जमडा, संदीप कुमार वर्मा को बघवारकला, वीरेन्द्र द्विवेदी को जोधपुर, मनोज कुमार गुप्ता को सारंगपुर, चुन्नीलाल पटेल को मलघन तथा अजयगढ तहसील में भाग्यवंती ग्रेनाईट एण्ड स्टोन प्रा0लि0 को ग्राम पिष्टा में स्वीकृत खदान बंद करने के  कलेक्टर ने निर्देश जारी किए है।

 

विधानसभा क्षेत्र पन्ना के शेष मतदाताओं की फोटोग्राफी 28 जुलाई से

विधानसभा क्षेत्र पन्ना के शेष मतदाताओं की फोटोग्राफी 28 जुलाई से

                        -------------------------
पन्ना 22 जुलाई 08- विधानसभा क्षेत्र पन्ना के शेष बचे मतदाताओं की फोटोग्राफी 28 जुलाई 2008 से विभिन्न मतदान केन्द्रों में की जाएगी। तहसीलदार पन्ना से प्राप्त जानकारी अनुसार 28 जुलाई को पन्ना नगर पालिका क्षेत्र के विन्ध्यांचल वार्ड, बजरंग वार्ड, पदमावती वार्ड, सुभाष वार्ड, गांधी वार्ड, लालबहादुर शास्त्री वार्ड, नेहरू वार्ड, यादवेन्द्र वार्ड, ग्राम बडौर, कहटहरी बिल्हा, बांधीकला, मनकी, खजुरी, सुनहरा, रक्सेहा, जमुनहाई, इटवांखास, बृजपुर, पहाडीखेरा, शाहपुरा, 29 जुलाई को पन्ना के विन्ध्यांचल वार्ड, भगतसिंह वार्ड, पदमावती वार्ड, राघवेन्द्र वार्ड, गांधी वार्ड, बल्देव वार्ड, महावीर वार्ड, ग्राम मोहनपुरवा, मजगंवा, झरकुआ, बरबसपुरा, मडला, दहलानचौकी, तिलगंवा, बिल्खुरा, रहुनिया, किटहा, बृजपुर, भसूडा, दिया, 30 जुलाई को पन्ना के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड, भगतसिंह वार्ड, शिवाजी वार्ड, राघवेन्द्र वार्ड, छत्रसाल वार्ड, गोबिन्द वार्ड, किशोरगंज वार्ड, ग्राम मोहनपुरवा, गजगंवा, तारा, इटवांकला, वगौंहा, रानीपुर, तिलगंवा, अहिरगंवा, बंगला, बडगडीखुर्द, रमखिरिया, लुहरहाई, उमरी, 31 जुलाई को पन्ना के बजरंग वार्ड, रामगंज वार्ड, वियोगी हरि वार्ड, गांधी वार्ड, छत्रसाल वार्ड, मदार टेकरी वार्ड, रानी लक्ष्मीबाई वार्ड, ग्राम जरूवापुर, तालगांव, रामनगर, मडैयन, ललार, जनकपुर, लक्ष्मीपुर, अहिरगंवा, सिरस्वाहा, दमचुआ, धरमपुर, शाहपुर, जमुनहा तथा 1 अगस्त 08 को पन्ना नगर पालिका के बजरंग वार्ड, प्राणनाथ वार्ड, वियोगी हरि वार्ड, गांधी वार्ड, लालबहादुर शास्त्री वार्ड, नेहरू वार्ड, यादवेन्द्र वार्ड, ग्राम मनौर, गहदरा, मकरंदगंज सिमरिया, जरधोवा, जनवार, पुरूषोत्तमपुर, हरदुआ, कुंजवन, रानीबांग, हीरापुर, पुराना पन्ना एवं गहरा में शेष बचे मतदाताओं की फोटोग्राफी की जाएगी।

 

जिले में प्र0मं0ग्रा0स0यो0 के तहत हुआ 160.75 कि0मी0 लम्बी सडकों का निर्माण

जिले में प्र0मं0ग्रा00यो0 के तहत हुआ 160.75 कि0मी0 लम्बी सडकों का निर्माण

-----------------

पन्ना 22 जुलाई 08- जिले में जिला योजना समिति के माध्यम से सांसद क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत वर्ष 2007-08 में 86.984 लाख रूपये लागत के 53 कार्यो की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई, जिनमें से 52.14 लाख रूपये व्यय कर 11 कार्यो का निर्माण पूरा किया गया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना के अन्तर्गत इस अवधि में हाथ में लिए गए कार्यो में देखा जाए, तो पन्ना विधानसभा क्षेत्र में 27 कार्यो के लिए 77.00 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 5 कार्य पूर्ण किए गए, अमानगंज विधानसभा क्षेत्र में 50 कार्यो हेतु 76.99367 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई, जिनमें से 20 कार्य पूर्ण किए गए और पवई विधानसभा क्षेत्र में 81 कार्यो हेतु 76.84794 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 4 कार्य पूर्ण किए गए।

         इसी प्रकार जनभागीदारी योजना के अंतर्गत वर्ष 2007-08 में जन भागीदारी योजना के तहत मांग संख्या 60/4515 के तहत 55 कार्यो को स्वीकृत कर 99.1518 लाख रूपये, मांग संख्या 64/4515 के तहत 13 कार्यो हेतु 37.61 लाख रूपये की शासन की राशि का अंशदान दिया गया। जनभागीदारी योजना के अंतर्गत मांग संख्या 60/4515 के तहत 41 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 30 कार्य प्रगति पर हैं तथा मांग संख्या 64/4515 के तहत 8 कार्य पूण्र्


ा हो चुके हैं और 16 कार्य प्रगति पर हैं।

          जिलें में राष्ट्ीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना असरदार ढंग से क्रियान्वित हो रही है। इसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में वर्ष 2007-08 में कुल जाबकार्डधारी परिवारों की संख्या 213089 आंकी गई, जिनमें से वर्ष में रोजगार की मांग करने वाले परिवारों की संख्या 130627 रही। इनमें से 130627 परिवारों को ही रोजगार मुहैया कराया गया। इनमें रोजगार उपलब्ध कराए गए प्रति पंचायत जाबकार्डधारी परिवारों की संख्या 331 तथा 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराए गए परिवारों की संख्या 6251 रही।

         आलोच्य अवधि में उक्त योजनान्तर्गत 2717 हितग्राही मूलक कार्य और 2174 सामुदायिक कार्य स्वीकृत किए गए। इनमें से 2671 हितग्राहीमूलक और 2174 सामुदायिक कार्य शुरू किए गए तथा        4 हितग्राही मूलक और 299 सामुदायिक कार्य पूर्ण किए गए। उक्त अवधि में अकुशल श्रमिकों पर 3511.48 लाख रूपये एवं सामग्री व कुशल श्रमिकों पर 2122.81 लाख रूपये की राशि व्यय हुई। जबकि आकस्मिक व्यय के रूप में 208.18 लाख रूपये व्यय किए गए।                                                        

          इस बीच इस योजना के अंतर्गत कुल 51.44 लाख मानव दिवसों का रोजगार सृजित किया गया, जिसमें महिला मानव दिवसों की संख्या 16.26 है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग को 18.27 लाख मानव दिवसों, अनुसूचित जनजाति वर्ग को 15.95 लाख मानव दिवसों तथा अन्य वर्ग को 17.22 लाख मानव दिवसों का रोजगार सृजित किया गया। राष्ट्ीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत 48 सम्मिलित ग्रामों के 20 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल के लिए 4 मिलीवाटर शेड, 26 माइक्रोवाटर शेड स्वीकृत किए गए। उल्लेखनीय है कि चालू वित्तीय वर्ष में माह मई 08 तक इस योजना के अंतर्गत कपिलधारा योजना के तहत 3507.35 लाख रूपये की लागत के 2692 कार्य, नंदन फलाद्यान के तहत 72.60 लाख रूपये लागत के 66 कार्य, भूमि शिल्प के तहत 225.50 लाख रूपये लागत के 1250 कार्य एवं निर्मलनीर के अंतर्गत 76.50 लाख रूपये लागत के 51 कार्य स्वीकृत किए गए।

          इनमें से क्रमश: 2508 कार्य, एक कार्य, 1135 कार्य एवं 51 कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। वर्ष 2007 में हरियाली महोत्सव के अंतर्गत 515.49 हैक्टेयर क्षेत्रफल में 230070 पौधे रोपे गए। वर्ष 2007-08 में 2969 हैक्टेयर रकबे में जेट्ोफा का रोपण किया गया। उक्त अवधि में जलाभिषेक अभियान के अंतर्गत 1088.762 लाख रूपये लागत के 13578 कार्य स्वीकृत किए गए। इनमें से 384.6 लाख रूपये लागत के 1631 कार्य पूर्ण किए गए। समग्र स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 12340 एपीएल परिवारों के यहां शौचालयों एवं 15951 बीपीएल परिवारों के यहां शौचालयों का निर्माण कराया गया। जबकि 384 स्कूलों और 53 आंगनवाडी केन्द्रों में शौचालयों का निर्माण कराया गया। स्वजलधारा योजना के अंतर्गत 155.00 लाख रूपये लागत की 15 योजनाओं को स्वीकृत किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवारों की माली हालत में सुधार लाने के लिए स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 561 स्वसहायता समूहों का गठन किया गया। इस योजना के अंतर्गत 677.14 लाख रूपये के 584 ऋण प्रकरण बैंकों को भेजे गए। जिनमें से 486 प्रकरणों में 537.1 लाख रूपये की ऋण राशि वितरित की गई।

          जिले में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत 1365 परिवारों को कुटीर स्वीकृत किए गए। इंदिरा आवास उन्नयन के रूप में 379 कुटीर मंजूर किए गए। इंदिरा आवास राज्य स्तरीय तीन प्रतिशत के अंतर्गत अपना घर आवास योजना के तहत 66 कुटीर स्वीकृत किए गए, जिनमें से 16 कुटीरों का निर्माण पूर्ण हुआ। जिले में वर्ष 2007-08 में 12 वें वित्त आयोग से 228 कार्य स्वीकृत किए गए।  

         पन्ना जिले में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को भी गति दी जा रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 1618 प्राथमिक शालाओं तथा पिछडा विकासखण्डों की 352 माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। गत शिक्षा सत्र अवधि में 127756 विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया गया। शहरी क्षेत्रों में मध्यान्ह भोजन दिए जाने वाली शालाओं की संख्या अलग है। किचिन शेड के निर्माण हेतु 1085 प्राथमिक शालाओं में 651 लाख रूपये तथा 68 माध्यमिक शालाओं को 40.8 लाख रूपये की राशि आबंटित की गई।

 

हीरों की नीलामी स्थगित

हीरों की नीलामी स्थगित

-----------

पन्ना 21 जुलाई 08 - हीरा अधिकारी पन्ना से प्राप्त जानकारी अनुसार म0प्र0 लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के प्रान्तीय आव्हान पर लिपिकों की हडताल होने के कारण 21 जुलाई 08 को प्रस्तावित हीरों की घोष विक्रय नीलामी प्रक्रिया आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

 

जिले में अब तक 475.7 मि0मी0 औसत वर्षा

जिले में अब तक 475.7 मि0मी0 औसत वर्षा 

---------------------

पन्ना 21 जुलाई 08- इस साल जिले में अब तक 475.7 मि0मी0 औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में 193.1 मि0मी0 औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

       अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर अंकित हुए वर्षा के आंकडों में अब तक पन्ना में 584.5 मि0मी0, गुनौर में 510.6 मि0मी0, पवई में 534 मि0मी0, शाहनगर में 444.6 मि0मी0 एवं अजयगढ में 304.9 मि0मी0 वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में रा0ग्रा0रो0यो0 के तहत गत वित्तीय वर्ष में पांच हजार कार्य स्वीकृत हुए

जिले में रा0ग्रा0रो0यो0 के तहत गत वित्तीय वर्ष में पांच हजार कार्य स्वीकृत हुए 

पन्ना 21 जुलाई-08 जिले में पिछले वित्तीय वर्ष और चालू वित्तीय वर्ष में विभिन्न विकास कार्यो को गति दी गई। जिले में शिक्षा के विस्तार के लिए वर्ष 2007-08 में 100 मा0शाला भवनों के निर्माण के लिए 678 लाख रूपये, प्रा0 शालाओं में 80 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 180 लाख रूपये तथा मा0 शालाओं में 27 माडल कलस्टर कक्ष निर्माण हेतु 54 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जबकि चालू वित्तीय वर्ष में प्रा0 शालाओं में 103 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 247.2 लाख रूपये तथा मा0 शालाओं में 272 अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 652.8 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई। इसी प्रकार गत वित्तीय वर्ष में 90 मा0 शालाओं में पेयजल व्यवस्था हेतु 45 लाख रूपये तथा 90 मा0 शालाओं में 18 लाख रूपये तथा चालू वित्तीय वर्ष में     25 कम्प्यूटर लेब एवं के0जी0बी0व्ही0 हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 60 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है।

          पन्ना जिले में सडकों का जाल बिछाने के भी व्यापक प्रयास किए गए है। गत वित्तीय वर्ष में म0प्र0 ग्राम सडक विकास प्राधिकरण पन्ना द्वारा 160.75 कि0मी0 लबी 36 सडकों का निर्माण कराया गया। इनके निर्माण पर 3778.28 लाख रूपये का व्यय हुआ और इनसे 57 ग्राम लाभान्वित हुए। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग ने वर्ष 2007-08 एवं वर्ष 2008-09 में 41 जी0एस0बी0 स्तर तक निर्माण हेतु 1184.51 लाख रूपये तथा 20 सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण हेतु 92.33 लाख रूपये की स्वीकृति दी। इनमें  से 355.85 लाख रूपये व्यय कर 7 जी0एस0बी0 स्तर रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा 47.59 लाख रूपये का व्यय कर 8 सीमेंट कांक्रीट रोड बन चुकी हैं।

            विभाग ने आलोच्य अवधि में 142.50 लाख रूपये की लागत के 25 उपस्वास्थ्य केन्द्रों, 12.49 लाख रूपये लागत का एक हाट-बाजार शेड निर्माण, 21.56 लाख रूपये लागत के आजक आश्रमों/छात्रावासों में अधीक्षक एवं चौकीदार के 7 आवासगृहों, 6 लाख रूपये की लागत के 2 रेशम केन्द्र भवनों विधायक निधि से 14.94 लाख रूपये लागत के 6 सामुदायिक भवनों एवं अन्य भवनों, 1.25 लाख रूपये का एक आंगनवाडी भवन, 2 लाख रूपये लागत का एक सामुदायिक भवन, 98.00 लाख रूपये लागत के हायर सेकेण्डरी भवनों में 10 अतिरिक्त कक्षों, डाईट भवन में 1.35 लाख रूपये लागत का एक स्टोर रूम, 15.18 लाख रूपये लागत के 3 पुलिस चौकी भवनों, 4.94 लाख रूपये लागत का एक ग्राम स्वराज भवन, 75.00 लाख रूपये लागत के 5 बी0आर0सी0 भवनों, 10.00 लाख रूपये लागत का एक कृषि विकासकेन्द्र भवन, 10.83 लाख रूपये लागत के जिला पंचायत विस्तार के दो कार्य, 506.67 लाख रूपये लागत के 61 पुलिया-रपटे, स्टापडैम, स्टामडैम कम काजवे, 14.20 लाख रूपये लागत के 3 बाउण्डरी बाल, 20.06 लाख रूपये लागत के आजाक आश्रमों/छात्रावासों में 40 लघु मूल कार्य, 1.20 लाख रूपये लागत की एक सीढी, 36.406 लाख रूपये लागत के गोसदन पवई में गाय एवं अन्य जानवरों के शेड निर्माण तथा अन्य भवन निर्माण के 10 कार्य, 19.87 लाख रूपये लागत के खखरी निर्माण के 2 कार्य, 38.20 लाख रूपये लागत के धरमसागर तालाब पार्क सौन्दर्यीकरण के 13 कार्य, 24.00 लाख रूपये लागत के अजयगढ स्थित अजयपाल किला सौन्दर्यीकरण के 9 कार्य तथा 131.18 लाख रूपये लागत के तालाब विस्तार एवं निर्माण के 9 कार्य हाथ में लिए गए।

           पन्ना जिले में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम को भी गति दी जा रही है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत 1618 प्राथमिक शालाओं तथा पिछडा विकासखण्डों के 352 माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन दिया जा रहा है। आलोच्य अवधि में 127756 विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया गया। शहरी क्षेत्रों में मध्यान्ह भोजन दिए जाने वाले शालाओं की संख्या अलग है। किचिन शेड के निर्माण हेतु 1085 प्राथमिक शालाओं को 651 लाख रूपये तथा 68 माध्यमिक शालाओं को 40.8 लाख रूपये की राशि आबंटित की गई।

          इन निर्माण कार्यो में से जीएसबी स्तर तक के 7 रोड पूर्ण हो चुके हैं और 355.85 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, 8 सीमेंट कांक्रीट रोड बन चुके हैं और 47.59 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, अजाक आश्रमों/छात्रावासों में अधीक्षक एवं चौकीदार के 6 आवासगृह बन चुके हैं और 16.26 लाख रूपये की राशि खर्च हो चुकी है, एक सामुदायिक भवन बन चुका है तथा 1.59 लाख रूपये खर्च हो चुके हैं, हायर सेकेण्डरी स्कूलों के अतिरिक्त कक्ष निर्माण में एक अतिरिक्त कक्ष पूर्ण हो चुका है और 9.97 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं।

          इसी प्रकार डाइट पन्ना में 1.33 लाख रूपये की लागत से एक स्टोर रूम का निर्माण कराया गया, 2 पुलिस चौकी भवनों का निर्माण हो चुका है और 9.57 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, एक ग्राम-स्वराज भवन का निर्माण हो चुका है तथा 3.08 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, जिला पंचायत भवन विस्तार के लिए       10.54 लाख रूपये व्यय कर दो कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं, पुलिया, रपटे/स्टापडैम के 15 कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 183.98 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, दो बाउन्डरी बाल निर्माण के कार्य पूर्ण हो चुके हैं तथा        12.00 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, अजाक आश्रमों/छात्रावासों में 26 लघु मूलकार्य पूर्ण हो चुके हैं और    13.755 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, 1.20 लाख रूपये की लागत से एक सीढी का निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है, एक खखरी निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुके है तथा 10.26 लाख रूपये व्यय हो चुके हैं, धरमसागर तालाब पार्क सौन्दर्यीकरण के 11 कार्य पूरे हो चुके हैं तथा 25.74 लाख रूपये व्यय हो चुक हैं तथा तालाब विस्तार एवं निर्माण के दो कार्य पूर्ण हो चुके हैं और 30.14 लाख रूपये खर्च हो चुके हैं।