![]() |
|
Spaces home MADHYAPRADESH KI AWAZ म...PhotosProfileFriendsMore ![]() | ![]() |
|
MADHYAPRADESH KI AWAZ मध्यप्रदेश की आवाजग्वालियर भिण्ड मुरैना और पन्ना के स्थानीय निवासीयों द्वारा प्रकाशित, ग्वालियर टाइम्स डॉट कॉम की आधिकारिक स्पेस
May 17 राष्ट्रीय सेवा कर्मियों का साक्षात्कार 17 मई कोराष्ट्रीय सेवा कर्मियों का साक्षात्कार 17 मई को ---------------------- पन्ना 15 मई- नेहरू युवा केन्द्र पन्ना में वित्तीय वर्ष 2008-09 के लिए संविदा (मानदेय) आधारित राष्ट्रीय सेवा कर्मियों के चयन हेतु साक्षात्कार 17 मई 2008 को प्रात: 11 बजे से इन्द्रपुरी कालोनी स्थित नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय पन्ना में आयोजित किया गया है। जिला युवा समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र ने यहां एक जानकारी में बताया कि साक्षात्कार हेतु सभी पात्र आवेदकों को साक्षात्कार पत्र डाक द्वारा भेजे जा चुके हैं। पात्र आवेदक समस्त प्रमाण्ा पत्रों की मूलप्रतियों के साथ नियत समय पर उक्त कार्यालय में उपस्थित होवें।
उर्वरक विक्रेता पंजीयन नवीनीकरण करावेंउर्वरक विक्रेता पंजीयन नवीनीकरण करावें ------------------ पन्ना 15 मई- उपसंचालक कृषि एवं जिला पंजीयन अधिकारी किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग पन्ना ने जिले के समस्त उर्वरक पंजीकृत विक्रेताओं को सूचित किया है कि जिन उर्वरक विक्रेताओं की पंजीयन अवधि 31 मार्च 2008 को समाप्त हो चुकी है, वे अपने पंजीयन का एक माह के अंदर नवीनीकरण करा लें अन्यथा उनका पंजीयन स्वमेव निलंबित माना जाएगा तथा एक माह के बाद प्रस्तुत प्रकरणों पर विचार नहीं किया जाएगा। उर्वरक लाईसेंस के नवीनीकरण्ा के उपरांत ही वे खरीफ 2006 में विक्रय किए जाने वाले उर्वरकों का विक्रय करें।
जिला स्तर पर मानीटरिंग सेल गठितजिला स्तर पर मानीटरिंग सेल गठित ------------------- पन्ना 15 मई- मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर मानीटरिंग सेल गठित किया गया है। इस सेल के नोडल अधिकारी जिला आपूर्ति अधिकारी को बनाया गया है। मानीटरिंग सेल में 07732-252126 दूरभाष क्रमांक स्थापित किया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी की अनुपस्थिति में नोडल अधिकारी का कार्य सहायक आपूर्ति अधिकारी संपादित करेंगें।
आवासीय विद्यालय सागर में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 22 जून कोआवासीय विद्यालय सागर में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 22 जून को --------------------------- पन्ना 15 मई- संभागीय मुख्यालय सागर में आदिवासी एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित संभागीय आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 वीं एवं कक्षा 9 वीं में प्रावीण्यता के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। इसमें प्रवेश के लिए कक्षा 5 वीं एवं कक्षा 8 वीं परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक एवं प्रवेश परीक्षा में उत्तीण होना आवश्यक है। संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय सागर में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 22 जून 2008 को रखी गई है। जिले के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्र/छात्राएं इस संबंध में विस्तृत जानकारी जिला संयोजक आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यालय पन्ना से प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राम महेबा में छात्रावास के संचालन की स्वीकृतिग्राम महेबा में छात्रावास के संचालन की स्वीकृति ----------------- पन्ना 15 मई- कलेक्टर पन्ना ने जिले के विकासखण्ड गुनौर के ग्राम महेबा में 50 सीट वाले नवीन अनुसूचित जाति प्री मैट्रिक बालक छात्रावास संचालन की स्वीकृति दी है।
|
There are no photo albums.
There are no categories in use.
|
||||
|
|